{"_id":"5b0ee9a24f1c1bb36e8b5609","slug":"prized-criminal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर घटनाओं का पर्दाफाश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्वाट टीम और धनघटा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल सेट, बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।
पत्रकार वार्ता में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 29 मई को सात बजे के करीब प्रभारी स्वाट टीम प्रदीप कुमार सिंह और एसओ धनघटा संतोष तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रजापतिपुर धनघटा की सीमा में स्थित धोबी बाग के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश राजू पथरकट को गिरफ्तार किया है।
उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, मोबाइल सेट, दो सिम कार्ड व एक बाइक बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक, राजू पथरकट ने बताया कि उसने गोरखपुर से बाइक चोरी की थी। नंबर बदल कर चला रहा था। उसने यह भी बताया है कि आठ अप्रैल की रात में बैंक आफ बड़ौदा टाड़ा धनघटा में पूर्वी दीवार में नकब लगाकर अंदर घूस कर लैपटॉप चुराया था। जैसे ही अंदर गया तो साइरन बज गया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि उसने कबूल किया है कि वारदात को वह अकेले ही अंजाम देता है। राजू पथरकट को पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल महेंद्र यादव, देवनारायण, विनोद यादव, मुनीर अहमद, मनीष गुप्त, शनि यादव, दीपक यादव, चंद्रकेश यादव, मिथिलेेश मिश्र और मनोज कुमार शामिल रहे। एसपी ने टीम को बधाई दी है।