फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paper paddle taken 55 thousand

कागज की गड्डी थमा लेे गए 55 हजार 

Mon, 15 May 2017 10:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 15 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Paper paddle taken 55 thousand
Rupee
गोला बाजार पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक किशोर को नोट की गड्डी बता कर कागज के टुकड़े थमा कर जालसाज 55,000 रुपये लेकर चलते बने। सूचना पर एसपी प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लालच में आकर किशोर ने रकम गंवा दी।
विज्ञापन


 शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र फूलचंद सेंट्रल बैंक के निकट अग्रवाल नेटवर्क नामक बैट्री की दुकान पर काम करता है। उसके पिता फूलचंद्र सील बट्टा बनाने और बेचने का काम करते हैं। दुकान के मालिक मोहित अग्रवाल ने विड्राल फार्म भर कर 55,000 रुपये सुनील को जमा करने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा भेजा। यहां गोला बाजार पुलिस चौकी के निकट टप्पेबाजों ने किशोर से 55000 रुपये ठग लिए। सुनील की सूचना पर एसपी और पुलिस टीम पहुंची। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि विड्राल सही से नहीं भरे होने की वजह से कैशियर ने पैसा जमा नहीं किया। लौटते समय वहां एक युवक मिला और कुछ रकम मऊ भिजवाने में मदद की बात कही। 
विज्ञापन


इसी बीच पास खड़े दूसरे युवक ने अपने पास चोरी के 1.20 लाख रुपये होने की बात कहते हुए मऊ भिजवाने में मदद मांगी। इस पर सुनील उनकी बातों में आ गया और दोनों ने पॉलीथिन में लपेटे तथाकथित 1.20 रुपये (जो कि बीच में कागज की गड्डी)सुनील को थमा दी और 55 हजार रुपये लेकर चलते बने। कुछ देर बाद जब दोनों नहीं लौटे तो किशोर ने कुछ दूर जाकर पालिथीन खोली तो उसमें नोट की बजाय कागज की गड्डी मिली। परेशान होकर उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मोहित अग्रवाल ने तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपने कर्मचारी सुनील कुमार को 55,000 रुपये लेकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने के लिए भेजा था। तीन घंटे बाद भी जब खाते में रकम नहीं मिली तो वे कर्मचारी को ढूंढने लगे। इस पर सुनील उन्हें अपने घर पर मिला। पूछने पर उसने बताया कि उससे कुछ लोग रकम छीन ले गए। एसएसआई महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी   ने बताया कि प्रथम दृष्टया  जांच पड़ताल में मामला टप्पेबाजी का निकला है। वैसे जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed