{"_id":"57d444f94f1c1bbb6131830a","slug":"operation-majnu-grabbed-44","type":"story","status":"publish","title_hn":" चला ‘आॅपरेशन मजनू’, 44 को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चला ‘आॅपरेशन मजनू’, 44 को पकड़ा
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों के आसपास युवकों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शनिवार को खलीलाबाद में पुलिस ने ‘आॅपरेशन मजनू’ अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे 44 युवकों को पकड़ा गया, जबकि बिना नंबर की मिली दस बाइकों को सीज कर दिया गया। वहीं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कई कॉलेजों में पहुंच कर छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनचलों के खिलाफ पुलिस की अचानक बढ़ी सक्रियता की शहर में काफी चर्चा रही।
एसपी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में चलाए गए ‘आॅपरेशन मजनू’ के तहत पुलिस ने इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, कोचिंग सेंटर, गर्ल्स कॉलेज और प्रमुख चौराहे पर सघन चेकिंग की। इस दौरान सादी वर्दी में भी महिला आरक्षी और पुलिस कर्मी घूमते नजर आए। बिना नंबर की गाड़ी चलाते हुए दस युवक मिले। पुलिस ने सभी बाइकों को सीज कर दिया। इसके अलावा कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के पास घूम रहे 44 युवकों को पकड़ा गया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय पहले एचआर डिग्री कॉलेज के पास पहुंच कर चेकिंग की। फिर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ,जीपीएस महाविद्यालय व सूर्या इंटर नेशनल में पहुंच कर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 1090 और 100 नंबर के उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने खुल कर एसपी से अपनी समस्याएं भी रखीं और कुछ ने तो जरूरत पड़ने पर डटकर अराजक तत्वों का मुहतोड़ जवाब देने की भी बात कही। एसपी ने उनका मनोबल बढ़ाया और आत्म रक्षा के लिए प्रतिरोध करने के साथ कानूनी मदद लिए जाने की सलाह दी। एसपी ने बताया कि ‘आपरेशन मजनू’ में जो 44 युवक पकड़े गए।