{"_id":"5722566e4f1c1b0a61a92c2c","slug":"open-the-covered-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में दबा शव निकलवाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी में दबा शव निकलवाया
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कब्र से बाहर निकाला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर के धनघटा क्षेत्र के दौलतपुर गांव के करीब घाघरा के तट पर मिट्टी में दबाई गई एक लाश गुरुवार सुबह चरवाहों ने देखी।
जानकारी पर पुलिस टीम और आसपास के लोग पहुंच गए। शाम को तहसीलदार राजेश गुप्ता की उपस्थिति की मौजूदगी में शव को मिट्टी से निकलवाया गया तो एक महिला की लाश मिली।
जिसे छपरामगर्बी निवासी काशीनाथ ने अपनी बेटी का शव होना बताया। हालांकि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है।
छपरामगर्बी गांव निवासी काशीनाथ के अनुसार उन्होंने बेटी बेटी शोभा की शादी बैरहा में की थी।
शोभा तीन अप्रैल से ससुराल से ही गायब थी। इस संबंध में 15 अप्रैल को उसके ससुराल के लोगों के विरुद्ध हत्या का केस भी दर्ज कराया है। तभी से वह बेटी की तलाश कर रहे हैं। आज लाश मिलने की सूचना मिली। जमीन को खोद कर जो लाश निकाली गई वह शोभा की है।
इंस्पेक्टर आर डी मौर्य का कहना है कि काशीनाथ लाश को अपनी बेटी का होना बता रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच पड़ताल की जा रही है। लाश को कब्जे में ले लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि शव की सही शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।