फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Open secret of being pregnant, the relationship deteriorated

गर्भवती होने का खुला रहस्य, बिगड़ गए रिश्ते

Mon, 21 Nov 2016 11:29 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 21 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Open secret of being pregnant, the relationship deteriorated
शादी से पहले प्रेमी के साथ बने शारीरिक संबंध से ठहरे गर्भ का रहस्य जब ससुुुराल में खुला तो रिश्तों में खटास आ गई। ससुराल में सम्मान न मिल पाने पर पीड़ित पिता बेटी को अपने घर लाया। सोमवार को पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी विक्रमादित्य ने कोतवाल को निर्देश दिया कि आरोपी युवक की तलाश करें और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रगति से उन्हें अवगत भी कराएं।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले का एक युवक डीजे बजाता है। कुछ माह पूर्व युवक डीजे बजाने के लिए कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के गांव में गया था। जहां दोनों संपर्क में आए और फिर बातचीत के जरिए उनमें संबंध प्रगाढ़ हुए। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। कुछ माह पूर्व युवती की शादी हो गई। जहां कुछ समय पूर्व युवती के गर्भ ठहरने की जानकारी ससुरालियों को हुई तो पूछताछ शुरू हुई। बाद में शादी के पूर्व युवती के अवैध संबंध का पता चला तो ससुराल पक्ष के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया। वहीं पति-पत्नी के रिश्ते में भी खटास आ गई। 
विज्ञापन


युवती के पिता को जब मामले की जानकारी हुई तो वह बेटी को ससुुुराल से अपने घर ले गया। पीड़ित पिता का आरोप था कि युवक ने उसकी बेटी की जिंदगी में जहर घोल दिया। बेटी को बरगला कर उसका यौन शोषण किया, जिससे बेटी गर्भवती हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed