{"_id":"5bf1aeffbdec220514246151","slug":"one-killed-three-injured-including-head-of-the-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे मेें एक की मौत, ब्लॉक प्रमुख समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे मेें एक की मौत, ब्लॉक प्रमुख समेत तीन घायल
संतकबीरनगर
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, ब्लॉक प्रमुख समेत तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सियरासांथा के पास शनिवार की देर रात दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घायलों को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया।
महुली क्षेत्र के जसोवर निवासी दिगपाल पाल नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख हैं। वह अपनी सफारी गाड़ी से सहयोगी अशोक पाल उर्फ पप्पू पाल निवासी कोहना थाना महुली, रामसंवारे ओझा निवासी जयराम पट्टी और नित्यानंद यादव निवासी मुुखलिसपुर के साथ खलीलाबाद घर जा रहे थे। गाड़ी अशोक पाल उर्फ पप्पू पाल चला रहे थे। रात में करीब 12 बजे वह सियरासांथा के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान अचानक उनकी गाड़ी का पहिया फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद ब्लॉक् प्रमुख की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी चला रहे अशोक पाल उर्फ पप्पू पाल की मौके पर मौत हो गई है। जबकि ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, रामसंवारे ओझा और नित्यानंद यादव घायल हो गए। दूसरे वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। ब्लॉक प्रमुख के घायल होने की सूचना पर जिला अस्पताल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, अशोक चौधरी, गणेश पांडेय, वेद प्रकाश सिंह, धनजंय पांडेय समेत अन्य नेता पहुंच गए।