फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother and daughter entered the house beaten

घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

Sun, 19 Feb 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 19 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Mother and daughter entered the house beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के सिसवा गांव में एक मां- बेटी को गांव के कुछ लोगों ने शनिवार देर शाम को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विपक्षी उसके घर में घुसकर जब मारपीट रहे तो उसने शोर मचाया। जिस पर पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे और बीच बचाव किया, लेकिन पुलिस इस मामले में साधारण मारपीट का केस दर्ज करके मुकदमा का अल्पीकरण कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित शारदा पत्नी राजमन का आरोप था कि वह देर शाम अपने दरवाजे पर खडी होकर अपनी ननद से मोबाइल पर बात चीत कर रही थी। उसी समय उसके विपक्षी लाठी डंडा लेकर पहुंचे और उसे मारने लगे। महिला जान बचाकर जब घर में भागी तो आरोपी घर में घुसकर उसे तथा उसकी बेटी पूजा को मारपीट कर घायल कर दिए। 
विज्ञापन


पास पड़ोस के लोग दौड़कर आए बीच बचाव किए तब जाकर विरोधी अपने घर गए। आरोप था कि इसकी सूचना उसने पुलिस चौकी जगदीशपुर पर दी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नही हुई। रविवार को थाने पर इस मामले का अल्पीकरण करते हुए एनसीआर दर्ज की गई। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि महिला के तहरीर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। अल्पीकरण का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed