फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mayhem at student death

छात्र की मौत की खबर से घर में मचा कोहराम

Fri, 03 Nov 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
mayhem at student death
करमा कला गांव निवासी रंजन चौरसिया के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मेंहदावल। बस्ती जिले के मुंडेरवा में गन्ना विकास इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की मौत की खबर उसके गांव बखिरा क्षेत्र के करमा कला गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। घर के लोग इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे है। परिजन और गांव के तमाम लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन


करमा कला गांव के लोगों ने बताया कि 16 वर्षीय रंजन चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया मुंडेरवा में गन्ना विकास इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। वह कृषि का छात्र था। उसने हाईस्कूल की पढ़ाई पब्लिक इंटर कॉलेज अमथरी से की थी। उसके बाद मुंडेरवा गन्ना विकास इंटर कॉलेज में 11वीं में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


वह कांटे में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ने जाता था। दो भाई व तीन बहनों में रंजन बड़ा था। छोटा भाई दीपक दस वर्ष का है। पिता घनश्याम चौरसिया जूनियर हाईस्कूल स्कूल सांथा में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। बेटे की मौत से मां बुधना देवी, बहन पूजा, रोशनी, अंशिका और भाई दीपक का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते-बिलखते घर वालों ने बताया कि बेटे की मौत की खबर मिली कि कॉलेज के लैब में प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। लैब में पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रंजन परखनली साफ करने बाहर हैंडपंप पर गया था।


परखनली साफ करते दौरान रंजन बेहोश हो गया और उसे लोग पहले सीएचसी मुंडेरवा और फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि परखनली में जहरीली गैस होने की वजह से छात्र की मौत हो गई। बेटे की मौत पर घर के लोग बिलख रहे थे। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed