फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   maternal uncle- nephew crushed under truck

सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

Tue, 13 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
maternal uncle- nephew crushed under truck
पीएम हाउस पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली क्षेत्र में निबियहवा पोखरे के पास मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, महुली क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी (25) मंगलवार को चचेरी बहन के घर सेमरडाड़ी गांव गए थे। वह अपने भांजे अरुण उर्फ राजन पांडेय (20) के साथ बाइक से नाथनगर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नाथनगर के निकट निबियहवा पोखरे के पास खलीलाबाद से धनघटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से नाथनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने देवेंद्र त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया और अरुण उर्फ राजन पांडेय को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही अरुण की भी मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे देवेंद्र के पिता पारसनाथ त्रिपाठी, उनके छोटे बेटे मानवेंद्र त्रिपाठी और मां विद्यावती बेटे देवेंद्र का शव देख फफक पड़े। मानवेंद्र ने बताया कि उसके बड़े भाई देवेंद्र और भांजा अरुण एक ही बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed