{"_id":"57f2a01f4f1c1b1b3e26fb77","slug":"manipulating-woman-beaten-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला से छेड़छाड़,विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़,विरोध पर पीटा
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
महुली क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो अक्टूबर की शाम वह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। रास्ते में ही गांव का एक व्यक्ति बुरी नियत से पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी कर दिया।
शोर सुनकर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे आरोपी वहां से फरार हो गया। सोमवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ छेड़खानी मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। एसओ रमेश यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।