{"_id":"5787d5e44f1c1b3d7a13d56d","slug":"leather-recovered-408-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"408 पीस चमड़ा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
408 पीस चमड़ा बरामद
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट चमड़ा से भरे पिकअप को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान गाड़ी सहित 408 पीस चमड़ा बरामद हुआ। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर जेल भेज दिया।
चौकी इंचार्ज करूणाकर पांडेय ने बताया कि उन्हें और स्वाट टीम के प्रभारी संतोष तिवारी को बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित चमड़ों को बाजार में बेचने के लिए उसे पिकअप से ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर स्वाट टीम और मगहर पुलिस सक्रिय हुई। इसी बीच खलीलाबाद से गोरखपुर की जाती पिकअप दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया गया, चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी।
जिनका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम चालक मोहम्मद रियाज, अयाज तथा इमरान निवासी दुर्गजोत बताया। पिकअप में 408 पीस चमड़ा और गाड़ी से दो अदद चाकू भी बरामद किया गया।