फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady dead and 6 injured

महिला की मौत, परिवार के छह घायल

Thu, 18 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
lady dead and 6 injured
बनकसिया में दुर्घटना के बाद मैना देवी के घर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। बीएमसिटी मार्ग पर स्थित बनकसिया पुलिस चौकी के निकट बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया तो मेडिकल कॉलेज भेजा।  
विज्ञापन


क्षेत्र के मेंहदावल-करमैनी मार्ग पर स्थिति बनकसियां चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर मैना देवी पत्नी स्वर्गीय सत्यनरायन का मकान है। बुधवार रात परिवार की मुखिया 60 वर्षीय मैना देवी और उनके पुत्र 35 वर्षीय संजय, 30  वर्षीय लोकनाथ, 18 वर्षीय पौत्र कोईल, 26 वर्षीय बहु पुष्पा, सात वर्षीय पौत्री सुनैना और डेढ़ वर्षीय पौत्र अंश घर के बाहर सोए थे। रात में कैंपियरगंज की तरफ से आ रहा ट्रक विद्युत पोल को तोड़ते हुए गहरी नींद में चारपाई पर सो रहे लोगों को रौंद दिया और पीपल के पेड़ से जा टकराया। 
विज्ञापन


हादसे में मैना देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि संजय, लोक नाथ, कोईल, पुष्पा, सुनैना, अंश बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर छत पर सो रहे परिवार के रंगनाथ, श्रवण व तारकेश्वर जागे तो दरवाजे का दृश्य देखकर बदहवास हो गए। खबर पर चौकी के पुलिस कर्मी व अगल-बगल के लोग बचाव कार्य में जुट गए। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष सुधीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को मेंहदावल सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआरटी के साथ एएसपी अशोक वर्मा व क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह के अलावा रात ही में बखिरा, दुधारा, धर्मसिंहवा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने क्रेन मंगा कर ट्रक को रास्ते से हटवाया। रात ही में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। लोगों में गुस्से को देखते हुए गुरुवार सुबह तक पुलिस डटी रही। एसओ ने बताया कि ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed