{"_id":"572b8d424f1c1b61145cde70","slug":"kuano-found-in-the-body-of-elders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुआनो में मिला वृद्ध का शव
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 05 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा के सहरी गांव के निकट गुरुवार को कुआनो नदी में बोरे में रख कर फेंकी गई एक वृद्ध की लाश मिली। मछुआरो ने शोर मचाया तो आस-पास के गांवों के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव सड़ गया था और उससे दुर्गंध उठ रही थी। लोगों ने शव की स्थिति देख कर हत्या की आशंका जाहिर की।
लोगों ने बताया कि कुआनो नदी में मिली लाश को बोरे में भरकर फेंका गया था। वृद्घ का चेहरा पहचान में नही आ रहा था। उसके सिर पर लंबे- लंबे बाल थे। उसकी उम्र 60 वर्ष के आसपास आंकी गई। बोरे भरी लाश की सूचना पर काफी भीड़ जुटी थी। घोरांग गांव के लोग अपने गांव के एक शख्स की लाश होने की चर्चा कर रहे थे। जबकि थानाध्यक्ष आर डी मौर्या ने बताया कि घोरांग गांव के लोग जिस व्यक्ति के घर की लाश होना बता रहे है। उस व्यक्ति ने अपने परिवार की लाश होने से इंकार कर दिया। आगे बताया कि उसका भाई दिल्ली गया है।
उसे बुलाया जा रहा है। वैसे शव सड़ चुकी है और करीब 20 दिन पुरानी लग रही है। बोरे में लाश मिलने से प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पहचान हो जाने पर पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।