फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Interstate teachers demonstrated on the collectorate

अंतरजनपदीय शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Thu, 30 Mar 2017 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 30 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Interstate teachers demonstrated on the collectorate
अंतरजनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों ने विद्यालयों पर तैनाती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
अंतरजनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों ने विद्यालयों पर तैनाती की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने डीएम से जल्द से जल्द विद्यालयों पर तैनाती कराने की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जनपद में आए उन्हें तीन माह हो गए पर उन्हें जनपद में आए पर अभी तक उनको वेतन नहीं मिला है जिससे वे आर्थिक तंगी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे शिक्षक संजय प्रसाद, मनोज कुमार मिश्र, शशि प्रभा सिंह, पंकज कुशवाहा, अमिताभ विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, रामपति निषाद आदि का कहना था कि दिसंबर माह वे लोग अंतरजनपदीय तबादला होकर यहा पर आए। तीन माह का समय बीत चुका है, पर अभी तक उनको विद्यालयों पर तैनाती नहीं मिली। इसके लिए कई बार बीएसए से मिला गया पर वे टालते रहे।
विज्ञापन


उसके बाद आचार संहिता लग गई। जिसकी वजह से उन लोगों को विद्यालयों पर तैनाती नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को आचार संहिता समाप्त हो गई। जिसके बाद बीएसए से मिला गया, पर उसके बाद भी कुछ नहीं  हुआ। तीन माह से उनका वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही आयकर कटौती भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षकों ने डीएम से जल्द से जल्द विद्यालयों पर तैनात कराने की मांग की है।    इस अवसर पर कमलेश, सुधीर सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, रामकलेश, शैलेष कुमार, अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार, गुलाब चंद, रवींद्र कुमार, विजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed