फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspector graft, Ferrari's complaint

दरोगा पर रिश्वत लेने, फरारी का केस दर्ज 

Thu, 01 Sep 2016 11:51 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 01 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inspector graft, Ferrari's complaint
crime demo - फोटो : MID DAY
रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद थाने से फरार होने वाले दरोगा पर बुधवार देर रात धनघटा पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत लेने और फरार होने का केस दर्ज किया गया। दोनो ही मुकदमे एंटी करप्शन इंस्पेक्टर की तहरीर पर दर्ज किए गए। पुलिस मामले की छानबीन के साथ आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। वहीं आरोपी पौली चौकी इंचार्ज  विनोद कुमार को एसपी ने बृहस्पतिवार शाम को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम गोरखपुर के इंस्पेक्टर सभाजीत त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर परसा गांव निवासी छाया ने शिकायत की थी कि 13 अगस्त को गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी अशोक कुमार के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें उसकी पुत्री शांति, नेहा और नमिता देवी पत्नी जीते घायल हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए वह चौकी इंचार्ज विनोद कुमार से मिलीं तो विनोद कुमार उससे रिश्वत के रूप में 5 हजार रुपये तत्काल लिए उसके बाद 10 हजार रुपये की और मांग की। पीड़िता ने 10 हजार रुपये उनको न देकर एंटी करप्शन टीम के लोगों से मिलीं और प्रार्थना पत्र दिया। 31 अगस्त को दोपहर 1. 30 बजे चौकी इंचार्ज विनोद कुमार के निवास पर पीड़िता पहुंची और रिश्वत के रूप में दरोगा को 10 हजार रुपये दे रही थी कि उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


उसे धनघटा थाने लाया गया, यहां से करीब पौने दस बजे दरोगा भाग गया। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर सभाजीत की तहरीर पर आरोपी दारोगा विनोद कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत लेने और अभिरक्षा से फरार होने का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed