{"_id":"58d16c984f1c1b8a591a10e4","slug":"in-road-accident-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विन्देश्वरी की मौत के बाद विलाप करते बच्चे और रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जानकी मार्ग पर मंगलवार की शाम को मड़पौना गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे कल्टीवेटर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। वहीं सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सेवईपार गांव निवासी विंदेश्वरी(32) और अखिलेश (30) एक ही बाइक से मंगलवार को पौली की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी। उसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को देख कर बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते सड़क के किनारे रखे गए कल्टीवेटर से टकराकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और 108 नंबर एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।
करीब एक घंटे बाद पहुंची 108 से दोनो को सीएचसी मलौली ले जाया गया जहां डॉक्टराें ने विंदेश्वरी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि अखिलेश का इलाज चल रहा है। घटना से युवक के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है।