{"_id":"57697e034f1c1bb411b47f2e","slug":"in-greediness-lost-45-000-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में युवक ने गंवाए 45,000 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालच में युवक ने गंवाए 45,000 रुपये
santkabirnagar
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : ambrish mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अधिक रुपये पाने की लालच में आकर एक युवक मंगलवार को बैंक से निकाले 45,000 रुपये जालसाजों को देकर ठगी का शिकार हो गया। उसके एवज में जालसाजों के जरिए दी गई रुमाल में बंधे नोटों की गड्डी को खोला तो कागज का टुकड़ा निकला। उसके बाद युवक परेशान हो गया और पहले अपने स्तर से जालसाजों की तलाश की, जब कुछ पता नहीं चला तो गोला बाजार चौकी पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की तत्काल जांच पड़ताल में जुट गई।
बस्ती जिले के खोरिया बाजार निवासी ओमप्रकाश पुत्र गिरीशचंद ने बताया कि उसके पिता का पीएनबी खलीलाबाद में खाता संचालित होता है। मंगलवार को अपने पिता के खाते से चेकबुक के माध्यम से 45,000 रुपये निकाला। उसी दौरान बैंक के अंदर से ही दो युवक निकले और ढाई लाख देने की बात कहे और उसके एवज में बैंक से निकाले उसके रुपये की मांग की। जालसाज युवकों के बहकावे में वह आ गया और बैंक से निकाले 45,000 रुपये उन्हें दे दिया। रुमाल में नोटों की गड्डी होने की बात कहते हुए जालसाजों ने उसे दिया। जालसाज पैसा लेकर तत्काल चले गए। जब उसने रुमाल खोली तो उसमें सिर्फ कागज का टुकड़ा निकला। उसने मामले की लिखित शिकायत गोला चौकी पुलिस से की। गोला चौकी के पुलिस कर्मी तत्काल पीएनबी पहुंच गए और शाखा प्रबंधक से बातचीत करके फुटेज दिखाने की मांग की। ताकि युवक को ठगने वाले जालसाज युवकों की पहचान हो सके। गोला चौकी इंचार्ज जे एन तिवारी ने बताया कि बस्ती जिले के खोरिया निवासी ओम प्रकाश नामक युवक ने ठगी होने की शिकायत की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।