फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in accident, woman died0

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Tue, 19 Mar 2019 10:18 PM IST
santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
in accident, woman died0
accident
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन

  रसूलाबाद निवासी रामरेखा यादव की 65 वर्षीय पत्नी रूमाली देवी मंगलवार सुबह किसी कार्य से मगहर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही हाईवे पर स्थित हुनमान मंदिर के पास पहुंचकर सड़क को क्रास कर ही रही थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति से ठोकर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान मौका पाकर वाहन चालक वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर मगहर चौकी के सिपाही पहुंच कर घायल महिला को चौकी के वाहन से जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed