{"_id":"5b12e0f54f1c1b9c6e8b5f04","slug":"government-supply-medicines-found-at-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर अस्पताल की दवाएं बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर अस्पताल की दवाएं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर मिली अस्पताल की दवा के बारे में स्टोर संचालक से जानकारी लेते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सरकारी अस्पताल की दवा मेडिकल स्टोर पर बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को डीएम के निर्देश पर सीडीओ हाकिम सिंह ने जिला अस्पताल गेट के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एक गत्ता ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुईं। सीडीओ ने ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर मेडिकल स्टोर की पूरी तरह से जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके बाद सीडीओ जिला अस्पताल पहुुंचे। अस्पताल में चिकित्सक समेत आठ कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने डीएम से अस्पताल की दवा बाहर बेचे जाने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल गेट के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापे में अस्पताल की एक गत्ता ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुई हैं। जिला अस्पताल के स्टॉक रजिस्टर की जांच में भी कमियां मिली हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉ. संजीत मिश्र, डॉ. रक्षा रानी, डॉ. गोपाल गुप्त, वार्ड ब्वाय संदीप, भानु प्रताप, गिरीश कुमार, सुशांत समेत आठ लोग अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित लोगों का वेतन रोकते हुए शो काज नोटिस जारी करने के लिए सीएमएस को निर्देश दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ अभय चंद श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ टीपी मिश्र, एसीएमओ डॉ जीएन शुक्ल, सीएमएस डॉ गिरीश चंद श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।