फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   flowed high voltage current

हाईवोल्टेज सप्लाई से जले उपकरण, तीन लोग झुलसे 

Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
flowed high voltage current
करंट फैल गया। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम लखनोहर में गुरुवार की देर शाम हाईवोल्टेज सप्लाई हो जाने से 50 से अधिक घरों में लगे विद्युत उपकरण जलने लगे। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि घरों में लगे विद्युत उपकरण नष्ट हो गए। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 
विज्ञापन


 ग्राम लखनोहर में मुखलिसपुर विद्युत उप केंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार की रात आए आंधी तूफान में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग  सात बजे जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, वैसे ही लोगों के घरों में लगे बोर्ड और विद्युत उपकरण सुलगने लगे।
विज्ञापन


घर की आपूर्ति बंद करने के प्रयास में गांव निवासी सहरातुन्शिा पत्नी अकबर अली, ऋषिधर पुत्र रविंद्र धर, त्रिलोकी पुत्र बलिराज गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया है। सहरतुन्निशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर इस घटना से ग्राम प्रधान धनंजय चौधरी, जावेद, राजेंद्र,  शेषनाथ, प्रेमचन्द, हनुमान, व्यासधर,  श्रीराम, श्रीधर, लक्ष्मी धर, सांरग धर सहित सात दर्जन से अधिक घरों में लगे फ्रिज, कूलर, टीवी, मोटर, वाशिंग मशीन आदि विद्युत उपकरण जल कर नष्ट हो गए।इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।


लोग अपने घरों से निकल कर बाहर सीवान में चले गए। ग्रामीण दहशत में हैं। अधीक्षण अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी जुुटाई जा रही है, फिलहाल गांव की सप्लाई बंद करा दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed