{"_id":"571e55204f1c1b0c75a91810","slug":"five-huts-and-crops-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच झोपड़ी और फसल जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से पांच झोपड़ी और फसल जलकर राख
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार में आग से जला मकान।
- फोटो : ambrish mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़सरपार में सोमवार की दोपहर में अचानक आग लगने से तीन घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एक घंटे के प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर चौकी इंचार्ज करुराकर पांडेय अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को गड़सरपार निवासी जमालुद्दीन के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे बगल में करीम और मैनुद्दीन के मकान को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग की सूचना पर गांव वालों मौके पर पहुंच गए और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को पास जाने की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। जब तक आग बुझती तब तक तीनों घरों में रखा चावल, गेहूं, कपड़ा, बिस्तर व अन्य हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसी तरह मौके से अपने को बचा पाए। आैर अपने सामानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने केलिए मशक्कत करने लगे।
विज्ञापन
लेकिन आग के आगे ये मशक्कत बौनी साबित हाे रही थी। मौके पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि यशोदानंद यादव ने पीड़ित परिवार की मदद की। आग की घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल हरीशंकर विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए और आग से हुए क्षति का आंकलन किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
दोपहर में आग से 16 बीघा गेहूं की फसल राख
हैंसर। क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की दोपहर आग लगने से जहां दो लोगो का छप्पर का मकान जल गया। वहीं चार सुअर झुलस गए। इसी के साथ ही भोतहा गांव में 16 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग को गांव के लोग किसी तरह बुझाने में कामयाब हुए।
माधोपुर गांव के जियाऊ के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसके बाद तेज पछुआ के हवा से उनके बगल के उदयराज के मकान को भी आग ने पकड़ लिया गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने दोनों के मकान में रखा सामान जलाकर नष्ट कर दिया और उदयराज के चार सुअर आग की चपेट में आने से झुलस गए।
भोतहा गांव के सीवान में किसी कारण से लगी आग ने राममूरत, सुमेर और बाबूलाल के 16 बीघा खड़ी गेंहू की फसल को जला डाला। गांव के लोग किसी तरह यहां भी आग को बुझाए।