फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fired in medical shop from short circuit

शार्ट सर्किट से दवा की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Sun, 25 Oct 2015 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sun, 25 Oct 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के नेहरू चौक के निकट शनिवार की रात थोक के दवा कारोबारी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।
नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास की गली में राकेश फार्मा नामक थोक दवा की दुकान है। इसके संचालक अनूप कुमार गुप्ता के मुताबिक दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में वह परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को दुकान बंद कर वह आवास पर चले गए। रात्रि में करीब डेढ़ बजे दुकान में आग लग गई। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।
जब तक लोग पहुंचते आग बेकाबू हो चुकी थी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में लग गई, लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा जब तक पानी का इंतजाम होता आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग इस कदर भड़क गई कि बगल के घर का बाहरी हिस्सा भी पूरी तरह से काला पड़ गया।
अनूप के मुताबिक आग से दुकान में रखा 46 लाख 40 हजार की दवा, 93600 रुपये कैश, फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी, फ्रिज, इनवर्टर आदि भी जलकर नष्ट हो गया।
करीब 51 लाख 92 हजार नौ सौ रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने इसकी लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है। इधर, आग लगने से दवा दुकानदार को हुई क्षति के बाद उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

लोग यह भी कहते सुने गए कि हर बार वक्त पर फायर ब्रिगेड के पास पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस घटना से एक साल पहले मोती चौराहे पर एक व्यापारी के गोदाम में आग लगी थी, तब भी यही स्थिति पैदा हुई थी।
शहर के हाईडेंट की पहले की जांच कर लेनी चाहिए, जिससे आग लगने पर कुंआ खोदने जैसी स्थिति फिर पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed