Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brothers weep in memory of their sisters on Bhai Dooj; mourning descends upon the village.

Shahjahanpur News: भाईदूज पर बहनों की याद में रो पड़े भाई, गांव में पसरा मातम

Thu, 12 Nov 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brothers weep in memory of their sisters on Bhai Dooj; mourning descends upon the village.
भाईदूज पर भी निगोही के हरैया गांव की गली में पसरा सन्नाटा। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। हरैया गांव में दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तीसरे दिन भी अनसुलझा रहा। पुलिस लगातार जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। उधर, भाईदूज पर दोनों परिवारों का दर्द छलक पड़ा। बहनों की याद में भाई फूट-फूटकर रोए तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी के बड़े भाई ने बताया कि हर साल बहन भाईदूज पर अपने हाथों से मिठाई खिलाती थी। इस बार त्योहार पर उसकी बहुत याद आ रही है। वहीं, 17 वर्षीय किशोरी का पांच वर्षीय छोटा भाई तीन दिन से कुछ नहीं खा रहा है। वह बार-बार माता-पिता से दीदी को वापस बुलाने की जिद कर रहा है। दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--
चार साल में चार युवाओं की संदिग्ध हालात में हुई मौत
ग्रामीणों के मुताबिक, हरैया गांव में पिछले चार साल में चार युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। चार साल पहले 17 वर्षीय युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला था। दो साल पहले 21 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला था। नौ नवंबर को दो किशोरियों के शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार, पुरानी दोनों घटनाओं का रहस्य भी अब तक नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद से हरैया गांव में सन्नाटा पसरा है। त्योहार के बावजूद लोगों के चेहरों पर उदासी है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed