फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire from a short circuit in the wheat crop

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग

Mon, 04 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा गांव के सीवान में सोमवार को दिन में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस पास के गांव के ग्रामीणों व आम राहगीरों के प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक महुली कसबे छह किसानों का पांच बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के एक घंटा बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची। सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिए।
विज्ञापन

  मडहाराजा गांव के सीवान में बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग रविश मिश्र के खेत को जलाते हुए ग्रीश मिश्र और अंबिका मिश्र के खेत से होते हुए राजेंद्र मिश्र, वीरेंद्र मिश्र और पप्पू मिश्र के खेत में पहुंच गई। मडहाराज, दोकड़ा, दिनाराय पुरवा, महुली आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ आम राहगीर भी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटा के कड़ी मस्स्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया। आग लगने रविस मिश्र का एक बीघा, ग्रीश मिश्र का एक बीघा, आंबिका मिश्र एक बीघा तथा तीन सगे भाई राजेन्द्र मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र व पप्पू मिश्र का दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लगभग सभी गांवों में विद्युत विभाग द्वारा लगा तार जर्जर और ढीले है। जो हवा के झोके के साथ आपस में टकराते रहते है। जिसके फल स्वरूप चिंगारी गिरती रहती है। जर्जर तार को बदलवाने व ढीले तारो को टाईट कराने के लिए हर साल विभाग के लोगों से तार टाइट और बदलने के लिए कहा जाता है लेकिन इस पर ध्यान नहीं देते है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed