फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fifteen gross recovered, two arrested

पंद्रह लाख की चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 11:56 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनग
संतकबीरनग Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fifteen gross recovered, two arrested
पंद्रह लाख की चरस बरामद, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने तुनिहवा चौराहे के पास से 25 रुपये के इनामी तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से एक किलो 450 ग्राम चरस (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये), 5400 रुपये नकद व बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने गोरखपुर जिले के कुसुम्ही बाजार से एक सराफा कारोबारी को भी ठगी से प्राप्त स्वर्ण आभूषण खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। 

बुधवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेंहदावल पुलिस ने तुनिहवा चौराहे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखकर पकड़ा। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम सुरेंद्र तिवारी है और वह गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के थुंही बाजार का रहने वाला है। बैग में रखकर चरस नेपाल से लेकर आ रहा है। उसने यह भी बताया कि 17 दिसंबर को उसने मेंहदावल कस्बे में एक महिला को झांसा देकर चेन, लॉकेट व मोबाइल ले लिया था। फोन को करमैनी घाट की तरफ जाते समय नदी में फेंक दिया था। चेन व लॉकेट को गोरखपुर जिले के कुसुम्ही बाजार के सराफा कारोबारी अनूप ठठेरा निवासी भौवापार थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर को 12 हजार रुपये में बेचा था। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में भी महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। महिलाओं को झांसा देकर जेवरात लेकर भाग जाता है। इसे सुनारों से बेचकर मिले धन से नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर व आसपास के अन्य जनपदों में बेचता है। उसने ग्राम खानीपुर थाना खजनी जनपद गोरखपुर में पत्नी के नाम जमीन भी खरीदा है जिस पर मकान निर्माण करा रहा है। बरामद बाइक उसने अपने साले के नाम पर नौसढ़ की बाइक एजेंसी से फाइनेंस  कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed