फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fallen from scooty old lady collapsed in hospital

स्कूटी से गिर कर बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
fallen from scooty old lady collapsed in hospital
स्कूटी से गिरी महिला की मौत के बाद अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर प्रभा देवी महाविद्यालय के पास बुधवार को स्कूटी पर पीछे बैठी बुजुर्ग अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थोड़ी ही देर में महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह हेलमेट नहीं लगाई थी। जानकारों का कहना है कि यदि हेलमेट लगाई होती तो उसकी जान बच गई होती।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. एसएन शर्मा ने बताया कि घायल 65 वर्षीय भगवानी देवी पत्नी गोरखनाथ निवासी मुठही खुर्द धनघटा को लोग अस्पताल लाए थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद जैसे ही बुजुर्ग महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, वैसे ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद वृद्घा के परिजन रोने-बिलखने लगे तो अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई और लोगों को सांत्वना दी। बुजुर्ग महिला की बेटी राजमती ने बताया कि वह बीमार मां को इलाज कराने स्कूटी से ला रही थी। अचानक मां स्कूटी से नीचे गिर कर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर उसके परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए और शव को टेंपो से उठा ले गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिलाकी मौत की सूचना मिली है। पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed