{"_id":"56eae90e4f1c1b56258b466b","slug":"fake-liquor-seized-in-raids-shop-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में नकली शराब बरामद, दुकान सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में नकली शराब बरामद, दुकान सील
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
दो धराए।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की शाम मंझरिया चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर छापेमारी कर 33 शीशी नकली शराब बरामद किया। बरामद शीशियों पर चस्पा सुरक्षा होलोग्राम संदिग्ध एवं छेड़छाड किया गया था। मौके पर मौजूद दोनों विक्रेताओं को हिरासत में लेकर दुकान को सील कर दी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। इधर विभाग दुकान के लाइसेंस को निलंबित किए जाने की जाने की तैयारी शुरु कर दी।
आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन बस्ती अमरेंद्र कुमार सिंह और जिला आबकारी अधिकारी रमाशंकर सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम सात बजे पूर्व सूचना के आधार मंझरिया चौराहे पर स्थित लाइसेंसी देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। दुकान के विक्रेता अर्जुन गुप्ता निवासी बड़रहा बाबू थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर और कृष्ण कुमार जायसवाल निवासी सैदाबाद कपटिहा थाना सैदाबाद जनपद इलाहाबाद से निरीक्षण अनुज्ञापन एवं स्टॉक रजिस्टर मांग कर देखा।
स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टियां जनवरी तक ही अंकित की गई थी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया मौके से एक पेटी में एक ब्रांड की 33 शीशियां बरामद हुई ,जिस पर चस्पा सुरक्षा होलोग्राम संदिग्ध एवं छेड़छाड़ किया गया था। पूछने पर विक्रेताओं ने बताया कि वह अपने लाभ के लिए छेड़छाड़ करके राजस्व विरोधी कृत्य करते है। आगे बताया कि विक्रेता अर्जुन गुप्ता और कृष्ण कुमार जायसवाल को गिरफ्तार करके बरामद वैध और अवैध शराब को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
आगे बताया कि दुकान के लाइसेंस को निलंबित किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन बस्ती अमरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर दोनों विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया गया।