फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ex. service man dead due to current

करंट की चपेट में आने से पूर्व फौजी की मौत

Fri, 16 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
ex. service man dead due to current
पूर्व सैनिक अशोक फाइल (फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रोसया। धनघटा क्षेत्र के अमौली गांव के महुरईया टोला में शुक्रवार को पूर्व सैनिक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। 108 नंबर की एंबुलेंस से उन्हें पहले सीएचसी मलौली ले जाया गया। गंभीर हालत होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 खेवसिया गांव के पास विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ हैं। शुक्रवार की देर शाम विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे बगल के मकान विश्वनाथ के छप्पर को आग पकड़ ली। गांव वालों ने बताया कि विश्वनाथ का छप्पर जलता देख पूर्व सैनिक अशोक गुप्ता अपने घर की विद्युत सप्लाई बंद करने के लिए मेन स्विच ऑफ करने गए।
विज्ञापन


उसी दौरान करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परिजन शोर मचाने लगे। गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। किसी तरह लोग उन्हें उठाकर घर से बाहर निकाला। घटना से उनकी पत्नी मंजू और पुत्र सोनू भी अचेत हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक गुप्ता बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed