फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Enemy lawsuit against the block chief

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Enemy lawsuit against the block chief
crime - फोटो : pexels.com
लोहरौली(संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी एक युवक ने सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज खान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख इसे चुनावी रंजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन

अगया निवासी समीर खान को दुधारा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम छह बजे सुकरौली गांव निवासी मुमताज दो निजी सुरक्षा कर्मियों और चालक के साथ अगया चौराहे पर पहुंचे। वह अपने दोस्त के मोबाइल की दुकान पर बैठे थे। दुकान मे घुस कर मुमताज अहमद और उनके साथियों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने मामला शांत कराया। ब्लॉक प्रमुख मुमताज का कहना है कि समीर खान ने फेसबुक पर अपशब्द कहे थे और उल्टा सीधा पोस्ट किया था। इस मामले में उससे बातचीत की गई और उसने खुद समझौता लिखकर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे उकसाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed