फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Did not believe the killing of the father Premseela

बात नहीं मानने पर ससुर ने प्रेमशीला का किया था कत्ल

Sun, 05 Mar 2017 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 05 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Did not believe the killing of the father Premseela

विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के भैंसाखूट गांव निवासी विवाहिता की हत्या करने के आरोपी ससुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाजार जाने से मना करने पर बात नहीं मानने की वजह से बहू प्रेमशीला के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया था। सिर में चोट लग जाने के कारण बहू की मौत हो गई थी।

एसओ ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को भैंसांखूट गांव निवासी भालचंद की पत्नी प्रेमशीला 30 वर्ष की परिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में मौत हो गई थी। इस मामले में विवाहिता के भाई जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद ने बहन के ससुर लालधर समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तभी से हत्यारोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह सूचना मिली कि मुख्य आरेापी लालधर राम जानकी मार्ग पर डुहिया पुल के पास खड़ा होकर कही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। एसआई खुश मुहम्मद सहयोगी सिपाही राजाराम यादव और धर्मेंद्र यादव के साथ पहुंच कर लालधर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ससुर लालधर ने बताया कि बेटा रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। जबकि बहू प्रेमशीला अपनी मर्जी से अक्सर मायके और बाजार आती- जाती थी। बार- बार बाजार जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। घटना के दिन वह हैंसर बाजार गई और काफी देर बाद घर लौटी तो विलंब का कारण पूछा। जिस पर वह नाराज होकर बात विवाद करने लगी। उसी दौरान गुस्से में बहू के सिर पर उसने डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। आगे बताया कि आरोपी लालधर को जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द पकड़  लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed