{"_id":"5cfab1e0bdec22071b38bbf4","slug":"death-of-a-married-woman-found-hanging-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में लटकता मिला विवाहिता का शव
Sat, 08 Jun 2019 12:20 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में लटकता मिला विवाहिता का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नोकता में शुक्रवार की शाम को टीन शेड के मकान में महिला का शव उसी के साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शोर सुनकर पहुंचे युवकों ने खिड़की तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नोकता निवासी संगीता देवी उर्फ मैना तथा उसके पति सुरेंद्र कुमार के बीच शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर के बाद ही संगीता का शव कमरे में लोहे के पाइप से लटकता देख परिजनों के शोर मचाया। मौके पर पहुंचे युवकों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। कमरा अंदर से बंद था। कहा जा रहा है कि संगीता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परसादीपुर गांव निवासी रामचेत की बड़ी पुत्री सोनमती का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व नोकता गांव निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन के बाद से महेंद्र के छोटे भाई सुरेंद्र कुमार और भाई की साली संगीता उर्फ मैना में प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। दोनों परिवारों की सहमति पर इनका विवाह हुआ था। दोनों के बीच तीन बच्चे भी हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था।