फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Death in the accident of the young man who had left his in-laws

बहन को ससुराल छोड़ने गए युवक की हादसे में मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:02 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Death in the accident of the young man who had left his in-laws
बहन को ससुराल छोड़ने गए युवक की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। ब्लॉक के घूरापाली गांव में लोगों की होली एक युवक की मौत होने से फींकी रही। बृहस्पतिवार को युवक बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था। लौटते समय गोरखपुर जिले के कैंम्पियरगंज क्षेत्र में स्थित कटाईन माता स्थान के समीप ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत होने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
18 वर्षीय लक्ष्मण की मौत पर बेसुध पिता श्रीराम के साथ ही परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार निषाद ने बताया कि लक्ष्मन काफी होनहार था।  वह लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहता था। उन्होंने बताया कि होली के दिन वह बहन को औराबारी स्थित उसके ससुराल पंहुचाने गया था।  इसके बाद वह गोरखपुर जिले में रामपुर कारखाना के पास स्थित विशुनपुर गांव ननिहाल चला गया। घर लौटते समय कैंम्पियरगंज थानांर्तगत स्थित कंटाईन माता स्थान के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

 इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कैंम्पियरगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को  शव घर लाया गया तो परिजनों  के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। युवक का राप्ती नदी के सिसई घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed