{"_id":"5b14321b4f1c1b694d8b4837","slug":"death-due-to-fallen-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी अधेड़ शनिवार की रात छत से गिर गए। मकान के सामने अचेत अवस्था में उन्हें देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उनको लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दुघरा कला गांव निवासी लालमन पुत्र रामपियारे (55) लुधियाना से कमाकर शनिवार की शाम ही घर लौटे थे। परिजनों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद वह छत पर सो रहे थे। करीब 12 बजे वह अचानक छत से जमीन पर गिर गए। आवाज सुन कर परिवार के लोग उठे तो लालमन को अचेत पड़ा देख अवाक रह गए।
आनन फानन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रधान के पति फूलचंद चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही लालमन ने दम तोड़ दिया। लाश घर पर रखी गई है। उनके इकलौते बेटे वीरेंद्र के लुधियाना से आने का इंतजार किया जा रहा। पति की मौत से पत्नी लालमती समेत परिवार के लोग सदमे में हैं।