फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead boly found near track

रहस्यमय हाल में ट्रैक पर मिला बीटीसी छात्र का शव

Wed, 25 Apr 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead boly found near track
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी पर मृतक के परिजन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मंगलवार की रात मगहर रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ जा रहे एक बीटीसी छात्र का शव बुधवार को खलीलाबाद त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर मिला। शव देख कर आस-पास के लागों के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। छात्र के पास से मोबाइल,लीड और 580 रुपये बरामद बरामद हुआ। मोबाइल के जरिए छात्र की पहचान मगहर कस्बे के काजीपुर निवासी 21 वर्षीय  प्रकाश वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा के रूूप में हुई। जीआरपी चौकी इंचार्ज के जरिए दी गई सूचना के बाद परिजन और उनके शुभेच्छु मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ला निवासी ओंकार वर्मा जिले में नलकूप विभाग में सींचपाल पद पर तैनात है।  जबकि उनकी पत्नी  शकुंतला वर्मा मगहर कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका है। ओंकार वर्मा के पास पांच बेटी और दो बेटे थे। उनके बड़े बेटे विजय वर्मा मेरठ में पीएनबी में कैशियर है। जबकि सबसे छोटे बेटे प्रकाश वर्मा लखनऊ में बीटीसी कोर्स कर रहे थे।
विज्ञापन


छोटे बेटे प्रकाश वर्मा मंगलवार की रात मगहर रेलवे स्टेशन से गोरखनाथ एक्सप्रेस में सवार हुए और लखनऊ जा रहे थे। बुधवार को रहस्मय हाल में खलीलाबाद त्रिपाठी मार्केट के पास रेलवे ट्रैक पर प्रकाश वर्मा की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ओंकार वर्मा और उनके शिक्षक दामाद रतनलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात करीब  12 बज कर 15 मिनट पर प्रकाश वर्मा को लखनऊ जाने के लिए गोरखनाथ एक्सप्रेस में बैठाया था। बुधवार की भोर में पांच बजे बेटे को फोन किया तो फोन नही उठा। नौ बजे के करीब जीआरपी चौकी से फोन आया कि उनके बेटे प्रकाश वर्मा की लाश त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग के पास मिली है।

यह बात सुनते ही पैर तले से जमीन खिसक गई। जो बेटा आंख के सामने ट्रेन से लखनऊ के लिए निकला था,वह गंतव्य पर नहीं पहुंच कर रास्ते में मौत का शिकार हो गया,यह बात समझ में नहीं आ रही है। आखिर बेटा  ट्रैक पर मृत हाल में कैसे पहुंच गया,यह सवाल कायम है। छोटा होने की वजह से सबसे दुलारा और होनहार बेटा प्रकाश वर्मा दुनिया छोड़ कर चला गया यह सहज विश्वास नहीं हो रहा है।


मां शकुंतला और बहनों का रो- रो कर बुरा हाल था। जीआरपी चौकी पर चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा, चेयरमैन खलीलाबाद श्यामसुदंर वर्मा,व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरि समेत तमाम लोग पहुंच कर घटना की जानकारी लिए। चौकी इंचार्ज जीआरपी प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि बीटीसी छात्र  प्रकाश वर्मा का दाहिना पैर और एड़ी टूटी हुई थी। बाएं पैर का गुठना और कूल्हा टूटा हुआ था।  नाक के ऊपर और पेट में चोट के निशान थे। घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed