फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body of oldman found in pond

तालाब मेें मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 10 Jul 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
dead body of oldman found in pond
जसोवर गांव निवासी मृतक राम अवध के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर के पास स्थित कांटा वाली बागीचे के पास स्थित तालाब में मंगलवार को वृद्ध का शव बरामद हुआ। कुर्ते की जेब से देसी शराब की दो शीशियां और अंडे भी बरामद हुए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने शराब के नशे में पोखरे में गिरने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। नाथनगर स्थित कांटा वाली बागीचे के पास स्थित तालाब में मंगलवार को दोपहर बाद कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान तालाब में तैरता शव देखकर मछुआरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान क्षेत्र के जसोवर निवासी 60 वर्षीय राम अवध के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पहुंचीं मृतक की पुत्री शांति और भाई फूलचंद ने पहचान की पुष्टि की। बताया कि वह सोमवार की सुबह घर से निकले थे और तभी से घर नहीं पहुंचे। लोगों ने बताया कि वह प्रतिदिन नाथनगर कस्बे की दुकानों से पैसे आदि मांगते थे। जो पैसे मिलते थे, उसी से शाम को शराब पीते थे।

पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई कि नशे की हालत में वह तालाब के किनारे नित्य क्रिया के लिए गए होंगे, जहां पैर फिसलने से वह पोखरे में गिर गए होंगे। पानी में डूबने से उनकी मौत हुई होगी।

मृतक के पुत्र प्रकाश ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया तो पुलिस ने ग्राम प्रधान की  मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी एसओ मनोज राय ने बताया कि शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। नशे की हालत में तालाब में गिर कर डूबने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed