{"_id":"5ac668744f1c1bf0618b5be8","slug":"dead-body-of-missing-person-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुधारा थाना के पुरवां गांव के वृद्ध राम संवारे की मौत पर रोते बिलखते परिवार वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के पुरवा निवासी तीन दिन से गायब वृद्ध का शव गुरुवार को गांव के पश्चिम सीवान में गेहूं के खेत में मिला। सूचना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में बाघनगर चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लिया।
मौत की वजह को लेकर परिजन भी संशय में हैं। घर वालों का कहना है कि वह बीमार थे। पुरवां गांव निवासी 60 वर्षीय राम संवारे दो अप्रैल की रात घर से लघु शंका के लिए उठे और लापता हो गए। बगल में चारपाई पर पत्नी ज्ञानमती भी सोई हुई थी।
पत्नी की आंख खुली तो राम संवारे को चारपाई पर न देख कर रात में तलाश शुरू कर दी। सुबह गांव के आसपास समेत नाते रिश्तेदारी मेें काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने चौकी पुलिस को तीन अप्रैल को सूचना दी। चौकी पुलिस ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को परिजन थाने पर गए, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। चार अप्रैल को फिर थाने गई तो कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पांच अप्रैल को दुधारा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
गांव के पश्चिम सीवान में करीब 300 मीटर की दूरी पर वासिन निवासी हमीदुल्लाह पुरवां अपने खेत में गेहूं की फसल कंबाइन से कटवा रहे थे। इस दौरान कंबाइन मशीन के ड्राइवर को खेत में लाश दिखी। वह घबड़ाकर मशीन से कूद गया। धीरे-धीरे आसपास के गांव के लोग एकत्र हो गए।
अशोक कुमार ने शव की पहचान अपने लापता पिता राम संवारे के रूप में की। लाश बुरी तरह से सूजी हुई थी। शव को छूने से चमड़ी निकल जा रही थी। लोग गायब होने वाले दिन ही मौत होना मान रहे हैं। बेटे अशोक ने बताया कि उसके पिता दो साल से बीमार चल रहे थे, लेकिन उनकी मौत कैसे हुई? समझ में नहीं आ रहा है।
बाघनगर चौकी पुलिस राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।