फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body in in shrubs

रेल लाइन के पास झाड़ी में मिला महिला का शव

Wed, 23 May 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
 dead body in in shrubs
इंदू के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। ग्राम पंचायत जमोहरा में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव गोरखपुर जिले के जगतबेला में रेल लाइन के पास झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। गांव में किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कही जा रही है। इस घटना से गांव के लोग मर्माहत हैं।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा निवासी इंदू पत्नी हरिनाथ इसी ग्राम पंचायत में बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत थीं। इनके पति हरिनाथ गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी पुत्री 21 वर्षीय दिव्या स्नातक कर छात्रा है जबकि पुत्र 19 वर्षीय सुधांशु कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इंदू गांव पर एक-दो दिन रहकर पति व बच्चों के पास चली जाती थीं। उनके ससुर मन्नर यादव ने बताया कि इंदू गोरखपुर से अक्सर ट्रेन से खलीलाबाद व वहां से टैक्सी से मेंहदावल तथा गांव आती थी।
विज्ञापन


विभागीय काम निपटा कर वापस चली जाती थी। मंगलवार को सुबह गांव आई थीं और विभागीय कार्य निपटाकर शाम को खलीलाबाद में ट्रेन पकड़कर गोरखपुर के लिए निकली थीं। देर रात बहू के फोन से ही किसी ने उनके पुत्र के मोबाइल पर घटना की सूचना दी। उसके बाद घटना की जानकारी उन लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ट्रेन पकड़ने के दौरान बहू ने बेटे को फोन पर आने की सूचना भी दी थी। बहू का लोग इंतजार कर रहे थे, पर उसकी मौत की सूचना व लाश जगतबेला रेलवे लाइन के समीप झाड़ी में मिलने से हत्या की आशंका हो रही है। बताया कि उन लोगों की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। लाश मिलने से जमोहरा ग्राम पंचायत में मातम का माहौल है। अभी तक शव गांव में नहीं आया है, पर लोग इस घटना को सुनकर मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed