फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Customer service center operators looted in broad daylight

दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा

Thu, 11 Aug 2016 11:13 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 11 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Customer service center operators looted in broad daylight
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के अजाव-गोविंदगंज मार्ग पर निबिया गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तमंचे के बल पर 1.45 लाख रुपये, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया। 
विज्ञापन


गाई बसंतपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव गोविंदगंज बाजार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 12 बजे उन्होंने एसबीआई की शाखा धनघटा से 1.40 लाख रुपये निकाले और उसे झोले में रखकर बाइक से गोविंदगंज स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे। जब वह अंजाव-गोविंदगंज मार्ग पर निबिया गांव के समीप पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने असलहे के बल पर बैंक से निकाले 1.40 लाख रुपये और पर्स में मौजूद 5000 रुपये लूट लिए। साथ ही दो मोबाइल और लैपटॉप भी लेकर गोविंदगंज की तरफ भाग गए। पीड़ित ने पास के प्राथमिक स्कूल जाकर वहां के अध्यापक के मोबाइल से घर पर घटना की सूचना दी। घरवालों से जानकारी मिलने पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी अशोक कुमार वर्मा, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, एसओ एमपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। स्वाट टीम भी बदमाशों की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed