फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cousin death from Current, groom injured

करंट से चचेरे भाई की मौत, दूल्हा घायल

Wed, 20 Apr 2016 10:38 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 20 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 cousin death from Current, groom injured
घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
 बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा मिश्र में दरवाजे पर टेंट के लिए पाइप लगा रहे एक व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूल्हा करंट के झटके से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल दूल्हे केेे लेकर लोग प्राईवेट चिकित्सक के वहां पहुंचे। जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा मिश्र निवासी शाह आलम पुत्र अशरफ अली की शादी बुधवार को थी। बारात जाने की सभी तैयारी में लगे थे। रिश्तेदारों का आना घर पर शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


धूप तेज थी जिसे देखते हुए अशरफ के दरवाजे पर उनका भतीजा गयासुद्दीन और बेटा शाह आलम दोनो मिलकर टेंट लगा रहे थे। घर के छत के ऊपर से हाईटेंशन का तार गया हुआ है। टेंट लगाते समय पाइप हाईटेंशन तार में छू गया। इससे पाइप में करंट आ गया।
विज्ञापन


इससे गयासुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाह आलम उसे बचाने के चक्कर में बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिजनों के चीख  पुकार को सुनकर आस पास के ग्रामीण का हुजूम पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और आस पास के लोगों ने घायल दूल्हे को लेकर तत्काल इलाज के लिए एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार दूल्हा शाह आलम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अशरफ का कहना है कि घटना के कुछ ही देर में शादी के लिए बारात जानी थी। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुुरा हाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed