फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   commited suicide after marriage break

शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने दी जान

Tue, 17 Apr 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
commited suicide after marriage break
धौरापार गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। शादी टूटने से क्षुब्ध क्षेत्र के धौरापार गांव की युवती ने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर उसके सिवाय कोई मौजूद नहीं था। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से स्पष्ट तौर पर कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


धौरापार निवासी रमेश की दूसरे नंबर की 20 वर्षीय बेटी रीना वर्ष 2017 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मंगलवार की सुबह रीना की मां संवारी देवी इलाज कराने गोरखपुर चली गई थी। जबकि भाई व अन्य बहनें खेत की ओर गए थे। रीना घर पर अकेली थी। दोपहर बाद भाई-बहनें खेत से वापस लौटे और आवाज देने लगे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन


कमरे के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे रीना का शव लटकता देख कर भाई-बहन अवाक रह गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बाबत परिजनों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना की मां सवारी देवी ने बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हैं। बेटी रीना का दो दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वह घर पर अकेली थी। रीना की शादी भी तय थी, लेकिन बाद में लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया था। दूसरी जगह रिश्ता ढूंढा जा रहा था। आत्महत्या का कारण परिजनों को भी समझ में नहीं आ रहा है।


थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका रीना पुत्री रमेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed