फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Child abduction turned out false information

बच्चे के अपहरण की सूचना निकली झूठी

Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Child abduction turned out false information
crime demo - फोटो : MID DAY
 गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र से शनिवार को बच्चे का अपहरण करके संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र की ओर ले जाने की सूचना 100 नंबर पर मिली। इससे पुलिस टीम हरकत में आई और दोनों जिलों की पुलिस जांच में जुट गई। बाद में पता चला कि बच्चे का अपहरण हुआ ही नहीं, बल्कि मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। 
विज्ञापन


धनघटा थाने के प्रभारी एसओ विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी इंद्रकला और उसके पति भीम के बीच तीन साल से अलगाव चल रहा है। दोनों के बीच मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों से पैदा हुआ पांच साल बेटा सलाहाबाद गांव में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने गया था। जहां इंद्रकला पहुंची और बेटे को दवा कराने की बात शिक्षकों से करके अपने साथ लेकर सिकरीगंज क्षेत्र में मायके जा रही थी। इस बीच बेटे को पत्नी के जरिए ले जाने की सूचना भीम को मिली तो वह बाइक से सिकरीगंज की तरफ चला गया और सतहरामोहन गांव के पास से बेटे को पत्नी से जबरियां ले लिया और घर की तरफ चल दिया।
विज्ञापन


इस बीच पत्नी इंद्रकला ने 100 नंबर पर गोरखपुर पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार दो लोग उसके पांच साल के बेटे का अपहरण करके धनघटा क्षेत्र की तरफ उठा ले गए। सूचना पर गोरखपुर पुलिस धनघटा क्षेत्र में पहुंची और मामले से अवगत कराई तो संयुक्त पुलिस टीम मझौरा गांव गई। जहां भीम के साथ उसका बेटा मिला। जांच में अपहरण की घटना झूठी निकली। रविवार को पति- पत्नी को थाने बुलाया गया है। बेटा अपने पिता के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed