{"_id":"591c88fa4f1c1b8351f23fee","slug":"cheating-on-the-name-of-sending-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 17 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ितों को दिलासा देते आसपास के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर जालसाज ने महिला के गले की चेन छीन ली और बहुओं से जेवर ठग लिए। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के झुड़िया गांव की है। घटना के महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद सांथा चौकी के पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
झुड़िया निवासी ज्ञानमति(55) पत्नी रामदीन बुधवार सुबह पोते को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में एक बाइक सवार ने ज्ञानमति को रोककर पुत्र अर्जुन का हवाला देते हुए हालचाल पूछा। फिर बाइक पर बैठकर चलने को कहा, मना करने पर कुछ देर बाद युवक घर पहुंच गया। अर्जुन को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट बनाने के लिए फोटा और अन्य प्रमाण पत्र मांगे। झांसे में आई महिला को वह फोटो कॉपी कराने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।
सांथा बाजार में पहुंचने पर निघुरी में सभी कागजातों की फोटो कापी कराने की बात कह कर गैस एजेंसी निघुरी के पास महिला को बाइक से उतार कर महिला के घर पहुंचा। जहां बहू संगीता पत्नी अर्जुन तथा रीना पत्नी दिलीप को झांसा में लिया। यहां सास द्वारा जेवरात मांगने की बात बताई। बहकावे में आईं बहुओं ने सोने की दो झुमकी, दो मंगलसूत्र, दो टीका, दो नथिया आदि उसे दे दिया। फिर आरोपी ज्ञानमती के पास पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। रोते हुए महिला घर पहुंची और बहुओं की सारी बात बताई। यहां पता चला कि वह बहुओं से भी दो लाख के जेवरात मांगकर ले गया है। घर की महिलाओं के रोने पर लोग जुट गए।