फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   caught fire in shop, loss of 5 lac

बूट हाउस में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
caught fire in shop, loss of 5 lac
महुली कस्बे में दुकान में लगी आग से जला सामान देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली कस्बे में शुक्रवार की देर रात जूते-चप्पल की बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फोर्स के साथ इंस्पेक्टर महुली मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान और नकदी जल गई।
विज्ञापन


ग्राम झिगुरापार निवासी सद्दाम पुत्र बांके की महुली कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। दुकान के एक हिस्से में वह अंडे का थोक कारोबार भी करते हैं। शुक्रवार रात रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात महुली कस्बे में गश्त कर रही पुलिस पहुंची तो बाहर से बंद दुकान से आग की लपटें निकलती देख इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद को सूचना दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पहले दुकानदार को घर से बुलवाया और पोल पर लगे बिजली के केबल को कटवा कर आपूर्ति ठप कराई। ग्रामीणों का कहना है कि आग से पूरा शटर लाल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हाई वोल्टेज करंट के कारण दुकान में लगे बोर्ड से निकली चिंगारी से आग लग गई होगी।


दुकानदार सद्दाम ने बताया आग में लगभग पांच लाख रुपये के जूते-चप्पल और अंडे जल गए। साथ ही दुकान में रखा दस हजार रुपये भी जल गए। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed