फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   caught fire in bank due to short circuit

शार्ट सर्किट से कॉर्पोरेशन बैंक में लगी आग

Sun, 18 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
caught fire in bank due to short circuit
शार्ट सर्किट से आग लगी
संतकबीरनगर। शहर के मोती तिराहे के निकट स्थित कारपारेशन बैंक में रविवार की भोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक में लगा अलार्म बजा तो लोग सतर्क हो गए। बैंक के पास पहुंचे लोगों ने अंदर से धुंआ निकलता देख कर फायर विभाग और पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


आग की घटना में इलेक्ट्रानिक्स उपकरण और कुछ अभिलेख आदि जल गए। एफएसएसओ त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने बताया कि रविवार की भोर पांच बजे के करीब कारपारेशन बैंक के अंदर शार्ट सर्किट से आग लगी। लोगों की सूचना के दस मिनट के अदंर फायर की गाड़ी के साथ वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह,गोला चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय और आस-पास के लोग जुट गए। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया और सूचना पर बैंक कर्मी भी पहुंच गए। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग से एसी, मेज और कुछ अभिलेख आदि जल गए हैं। यदि समय से आग नहीं बुझाई जाती तो काफी क्षति हो जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed