फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burnt 15 huts and 70 bigha crop

15 झोपड़ियां और 70 बीघे फसल जली

Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Burnt 15 huts and 70 bigha crop
आग से झोपड़ी जलकर राख। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
आगजनी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को धनघटा और मेंहदावल क्षेत्र के तीन स्थानों पर हुई आगजनी की घटना में जहां 15 लोगों की झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गई। वहीं दस से अधिक किसानों को 70 बीघे गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। घटना के दौरान अफरा- तफरी का माहौल कायम रहा। खबर पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन

 हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रमजंगला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन व्यक्तियों की झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ ने आग पर काबू पाया। गांव वालों ने बताया कि सुखारी ,धर्मदेव और गोली की झोपड़ी के साथ उसमें रखा सब कुछ जल कर राख हो गया। इसी तरह क्षेत्र के ही रामपुर मध्य गांव निवासी गिरजेश की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

हवा के झोंकों के साथ आग फैलती हुई पड़ोस के बबलू, राजू, संजय, भोला, नंदा, पंचदेव, रामा, रामगति, राम अधीन, रिंटू की झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया। जबकि गांव के ही श्याम देव के गेहूं की फसल तक आग पहुंच गई और पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गया। घटना के बाद जुटे गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बाद में फायर बिग्रेड के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों की मदद से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 परिवारों का जहां आशियाना जल गया, वहीं श्यामदेव के पांच बीघे गेहूं की फसल भी राख हो गई। घर का सामान और आशियाना जल जाने से पीड़ित गिरजेश सदमे में आकर बेहोश हो गया। जिसे गांव के लोग सीएचसी मलौली ले गए। सूचना पर तहसीलदार राजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार आर के पांडेय, एसओ आर डी मौर्य, बसपा नेता नीलमणि, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, संजय सिंह, जगदीशपुर के प्रधान रविशंकर भी पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि क्षति का आंकलन कराने के बाद पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। कोटेदार को निर्देश दिया गया है कि वह पीड़ित परिवारों को अनाज मुहैया कराएं।
  मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बरईपुर गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना देख कर  गांव के लोग मौके पर पहुंए गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गया और गांव वालो की मदद से आग पर काबू पाया। आग की घटना में 70 बीघे गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। लोगों ने बताया कि बड़कान तिवारी, खगेश तिवारी, भोनू, संजय तिवारी, छोटक तिवारी समेत कई लोगों की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने बताया कि बिजली के ढीले तार के स्पार्किंग से निकलने वाली चिंगारी,बीडी सिगरेट ,गांजा पी कर जलता हुआ ठंडल फेंक देने की वजह से आग लगने की ज्यादातर घटनाए हो रही है। इसके लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पांच बीघा फसल जल कर राख
 बखिरा क्षेत्र के फुलवरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई। घटना की जानकारी होने पर जुटे गांव के लोगों ने कोशिश कर आग पर काबू पाया। गांव वालों ने बताया कि ग्राम प्रधान हरिराम पुत्र रामसुमेर चौधरी का दो बीघा तथा कपिलदेव पुत्र श्रीराम का ढाई बीघा गेहूं की फसल आग की घटना में जल कर नष्ट हो गया। आरोप था कि किसी ने रंजिशन खेत में शनिवार को भोर में आग लगा दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed