{"_id":"587bb9db4f1c1b3803efe60e","slug":"bolero-were-3-60-million-new-notes-in-the-tool-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो के टूल बॉक्स में थे 3.60 लाख के नए नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो के टूल बॉक्स में थे 3.60 लाख के नए नोट
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के तत्काल बाद शुरू हुई चुनावी सख्ती में मेंहदावल में टड़वरियां चौराहे पर चेकिंग के दौरान गाड़ी (बोलेरो) से 3,60,200 रुपये बरामद किए हैं। चेकिंग टीम के मुताबिक गाड़ी में सवार आठ लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। नए नोटों की शक्ल में यह नकदी गाड़ी के टूल बॉक्स में थी। इससे पहले शनिवार शाम को भी कांटे चौकी के पास से रोडवेज की बस में सवार यात्री के पास से 70,000 रुपये कैश बरामद किया गया था।
शनिवार की रात टड़वरियां चौराहे पर चेकिंग में रोकी गई बोलेरो में सवार आठ लोगों से पूछताछ के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो चुनावी उड़न दस्ते व पुलिस टीम के सदस्य टूल बॉक्स देखकर चौंक गए। उसमें दो हजार और 500 के नए नोटों के साथ-साथ सौ रुपये के नोट की शक्ल में 3,60,200 रुपये थे। एसओ सहाबुद्दीन और उड़नदस्ता प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, एसआई रविंद्र शर्मा की देखरेख में तलाशी से लेकर इस रकम को जब्त करने की प्रक्रिया तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।
एसओ के मुताबिक गाड़ी में बैठे आठों लोगों में से कोई इस कैश के बारे में न तो संतोषजनक जवाब दे सका और ना ही कोई दस्तावेज दिखाया। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने भी रात में ही पहुंचकर पूछताछ की। रिकॉर्डिंग की सीडी उच्चाधिकारियों को भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश मांगे हैं।