फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bikes with plunder arrested four crooks

लूट की बाइक संग चार बदमाश गिरफ्तार 

Tue, 19 Jul 2016 12:14 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 19 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bikes with plunder arrested four crooks
पकड़े गए बदमाशों ने कई वारदातों की जानकारी भी दी। - फोटो : अमर उजाला
 स्वाट और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को खैरवा पुलिया के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से बिना नंबर की दो बाइक, एक तमंचा और 2500 रुपये बरामद हुए। बरामद एक बाइक चोरी की निकली। जबकि बरामद रुपये भी सहजनवां क्षेत्र में लूट की घटना में हिस्से में दो बदमाशों को मिले थे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी संतोष तिवारी और चौकी इंचार्ज बखिरा राजकुमार पांडेय ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर सूचना के आधार पर खैरवा पुलिया के पास से घेरेबंदी करके चार बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों के पास से सफेद रंग की बिना नंबर की दो अपाची बाइक मिली। 
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान सूरज सिंह निवासी सिंहटीकर, सूरज दूबे निवासी पिपरा थाना बखिरा और राजकुमार शर्मा व रामसिंह निवासी जाल्हेपार थाना सहजनवां जिला गोरखपुर के रूप में हुई। रामसिंह के पास से एक तमंचा ,कारतूस और 1000 रुपये, सूरज सिंह के पास से 1500 रुपये नकद मिले। बदमाशों ने बताया कि 27 जून को एक बाइक को सहजनवां क्षेत्र के माट टोला पुरवा से चुराया था। एसपी के मुताबिक बदमाश सूरज सिंह ने पूछताछ में बताया 13 जुलाई को सहजनवा क्षेत्र के तिलौरा के पास डिलेवरी वैन वालों से दस हजार रुपये छीने थे। उसी लूटे की बची रकम बरामद हुई है। 
विज्ञापन


बदमाश सूरज सिंह के खिलाफ गोरखपुर के कैंट, चिलुआताल, सहजनवां और संतकबीरनगर के बखिरा थाने में एनडीपीएस, लूट के माल की बरामदगी, मारपीट ,तोड़फोड़, लूट, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। सूरज दूबे के खिलाफ गोरखपुर के पीजीगंज, कैंट, चिलुआताल, सहजनवां और संतकबीरनगर के बखिरा मे आर्म्स एक्ट, चोरी के माल बरामदगी, लूट,एनडीपीएस एक्ट, मारपीट तोड़फोड़ के आठ केस दर्ज हैं। बदमाशों ने यह भी बताया कि जनवरी में सहजनवां क्षेत्र में हुई तीन लाख की लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करते जेल भेजा गया। जबकि पुलिस टीम में शामिल स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी, बखिरा चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय, कांस्टेबल राजमंगल सिंह, महेंद्र यादव,मुनीर अतमद, देवनरायन सिंह, अजय  जायसवाल और सुुदर्शन को शाबासी मिली। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार भी दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed