{"_id":"573b6b334f1c1bc473ac70ba","slug":"bike-riders-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
sant kabir nagar
Updated Wed, 18 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे चुरेब और मीरगंज के बीच बाइक इनोवा की चपेट में आ गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे चुरेब और मीरगंज के बीच मंगलवार को बाइक इनोवा की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि इनोवा सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे। वहीं सूचना पर कांटे चौकी के पुलिस कर्मी भी जुटे।
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोरऊखास गांव निवासी ब्रह्मानंद चौधरी(26) पुत्र बलवंत चौधरी दिल्ली में ड्राइवर का काम करते थे। चार दिन पहले वह घर पर आए थे। मंगलवार को वह बाइक से खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। अभी वह हाइवे के चुरेब और मीरगंज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से गुजर रही इनोवा की चपेट में आ गए। जिसमें मौके पर ही बाइक सवार ब्रह्मानंद की मौत हो गई।
जबकि इनोवा में सवार एक व्यक्ति को भी चोटें आईं। पुलिस ने शव के अलावा वाहन को भी कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की खबर पर परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास चार साल का बेटा अंश और दो साल की बेटी लक्ष्मी है। पति की मौत से पत्नी मोहिनी सदमे में थी। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। लोग यहीं कह रहे थे कि ब्रहमानंद की मौत उसे दिल्ली से यहां खींच लाई।
विज्ञापन
यदि पता होता कि घर से निकलेगा और हादसे में उसकी सांसे थम जाएंगी तो परिजन उसे जाने ही नहीं देते। वहीं मृतक ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था। लोग यही कह रहे थे कि शायद हेलमेट पहने होता तो ब्रह्मानंद की जान बच जाती। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।