{"_id":"58c97d5f4f1c1b6a3732b8fe","slug":"bargo-speople-demonstrations-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़गो के लोगों का थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़गो के लोगों का थाने पर प्रदर्शन
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
धनघटा थाने पर बड़गो गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन हुए विवाद के मामले में प्रधान समेत अन्य पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बड़गो गांव के लोगों ने बुधवार को धनघटा थाने पर प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस सकते में आ गई। बाद में सीओ ने जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग मान गए।
बड़गो गांव के प्रधान हरिशंकर राय के साथ थाने पर पहुंचे पूर्व प्रधान बजरंगी, योगेश, रामशंकर, लालती, चानमती, सुरेश आदि का आरोप था कि बंसवारी गांव के लोग होली के दिन उनके गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं के साथ अभद्रता की और छप्पर भी जला दिया। प्रधान समेत कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद रामतेज ने प्रधान पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और ओमप्रकाश राय की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा कायम किया गया। आरोप है कि गांव के लोग मारे भी गए और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। फर्जी ढंग से दर्ज मुकदमे को समाप्त किया जाए।
प्रधान हरिशंकर राय ने कहा कि बंसवारीगांव के प्रधान पति ओमप्रकाश राय बड़गो गांव के दलित बस्ती में आकर बवाल किए, इस बात को प्रशासन के लोग भी जानते है। उन्होंने कहा कि बड़गो गांव के दलित वर्ग के लोगों को चुनावी रंजिश को लेकर मारा पीटा जा रहा था। जिसमें उन्होंने केवल बीच बचाव किए तो उन्हें भी आरेापी बना दिया गया। प्रधान ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपने गांव के कमजोर लोगों पर अत्याचार नही होने देंगे। उसके बाद प्रधान हरिशंकर राय सीओ के पास पहुंच कर अपनी मांग रखी। जिस पर सीओ सुरेंद्र सिंह ने निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन गांव वालों को दिया। उसके बाद नाराज गांव के लोग अपने घर वापस लौट गए।