{"_id":"58ea73294f1c1b9d285b4b50","slug":"azamgarh-police-arrive-in-search-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की तलाश में पहुंची आजमगढ़ की पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की तलाश में पहुंची आजमगढ़ की पुलिस
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से साढ़े बारह लाख रुपये कीमत का सोना लेकर भागे एक युवक की तलाश में रविवार को आजमगढ़ पुलिस खलीलाबाद पहुंची। सोना लेकर भागे युवक के दो परिचितों को जैसे ही पुलिस साथ लेकर मुखलिसपुर पेट्रोप पंप के पास पहुंची, वैसे ही लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस दोनों युवकों को लेकर कोतवाली चली गई।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने से आए एसआई जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुबारकपुर के रहने वाले सुलेमान अख्तर की वहीं पर सोने, चांदी की दुकान है। उनकी दुकान से कुछ दिन पहले सोने-चांदी की सफाई करने वाला राजू नाम का एक कारगीर 382 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब साढ़े बारह लाख रुपये है।
सुलेमान ने पुलिस को सूचना दी कि सोना लेकर भागा कारीगर सांगली का रहने वाला है और उससे जुड़े कुछ लोग खलीलाबाद में कारीगरी का ही काम करते हैं। पुलिस उन्हीं के जरिये फरार राजू तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उसी क्रम में यहां के दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों कारीगरों से पुलिस टीम राजू नाम के बारे में पूछताछ कर रही है।